आज की राशिफल 27 सितंबर 2021: जानिए किन राशि वालों को होगी स्वास्थ्य संबंधित समस्या, आज का ये हैं शुभ रंग

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आपकी दैनिक राशिफल आपकी हर रोज की गतिविधियों को प्रभावित करती है। इसलिए रोज सुबह आपको अपनी राशि देख लेनी चाहिए ताकि उसके अनुकुल आप अपने दिन का कार्य प्लैन कर सकें। खास कर जोखिम और स्वास्थ्य संबंधी चीजों को लेकर अलर्ट रहें। आपकी राशि आपके निजी जीवन से लेकर ऑफिस, व्यापार, स्वास्थ्य हर चीज का लेख करके बताती है। तो जानिए आज क्या कह रही आपकी राशि।

मेष- यात्रा मनोरंजक रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आवश्यक फैसलों में बड़ों की सलाह मानें। लाभ होगा। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। हानि पहुंचा सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय में प्रगति होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

शुभ अंक—9 शुभ रंग— पीला

वृषभ-  दूसरों की सहायता करेंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। लापरवाही हानि देगी।

शुभ अंक— 3, शुभ रंग— क्रीम

मिथुन- कानूनी बाधा दूर होगी। लाभ में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को पदोन्नति प्राप्त होगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। भवन नवीनीकरण पर व्यय अधिक होगा। कार्यक्षेत्र में आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। छात्रों को पढ़ाई में मेहनत की आवश्यकता है।

शुभ अंक: 6 शुभ रंग: नारंगी

कर्क- उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। भविष्य में बाहरी संपर्कों से लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति रहेगी। व्यापार में शत्रु पक्ष पर जीत प्राप्त करेंगे।

शुभ अंक—2 शुभ रंग— नीला

सिंह- दौड़—भाग अधिक रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बिना बात झुंझलाहट रहेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। कोर्ट—कचहरी के कार्यों में समय लग सकता है।

शुभ अंक— 8 शुभ रंग— हल्का हरा

कन्या- आज का समय मिला-जुला रहेगा। बाहरी कार्य की स्थिति भी मिली-जुली रहेगी। स्वयं से कोई बड़ा फैसला ना लें। साझेदारी के मामलों में सावधानी रखें। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। भाग्य का साथ प्राप्त होगा। नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी।

शुभ अंक—5 शुभ रंग— बैंगनी

तुला- रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। परिवार के साथ पिकनिक का आनंद लेंगे। घर-परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। जल्दबाजी में हानि संभव है। व्यापार में नयी योजना पर कार्य करेंगे। निवेश करना फलदायक रहेगा।

शुभ अंक—7 शुभ रंग— लाल

वृश्चिक- रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। दैनिक कार्य आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण करने में सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक—9 शुभ रंग— ग्रे

धनु- पिता से सहयोग प्राप्त होगा। मनोबल भी दृढ़ रहेगा। कार्य की सफलता में कोई बाधा नहीं आएगी। लेखन के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। धन संबंधित व्यवस्थित आयोजन कर पाएंगे। भवन निमार्ण कार्य प्रगति पर होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

शुभ अंक— 2 शुभ रंग— सफेद

मकर- अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। अस्वस्थ व्यक्तियों में सुधार होता दिखेगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। ससुराल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को पढ़ाई में मेहनत की आवश्यकता है।

शुभ अंक—1 शुभ रंग— पीला

कुंभ- परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा। पूरे लगन से कार्य को करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।  अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। बजट का ध्यान रखें।

शुभ अंक—9 शुभ रंग— मैरून

मीन- परिवार के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जायेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। शत्रु से सावधान रहें। दूर स्थित स्वजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ प्राप्त होगा। रचना‍त्मक कार्यों में शामिल होंगे।

शुभ अंक—2 शुभ रंग— बैंगनी

Share This Article