बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व में पुनः टुरीज्म की शुरुआत कों लेकर तैयारीयां पूरी क़र लीं गईं हैं।मानसून कों लेकर तीन महिनों से VTR बन्द पड़ा था लिहाजा पर्यटन सेवाओं पर रोक लग गईं थी लेकिन अब 16 अक्टूबर से देश-विदेश के सैलानियों का VTR में जोरदार स्वागत की तैयारी है। यहीं वज़ह है की एडवेंचर का लुत्फ़ उठाने सस्ते औऱ रियायती दरों पर लाखों पर्यटक इस बार VTR पहुंचेंगे टूरिस्ट पैकेज में बड़ी छुट के साथ इस सत्र में राहत मिलने की उम्मीद है। जबकि मदनपुर औऱ मानपुर में नए जंगल सफारी की भव्य शुभारम्भ की जा रहीं है प्रकृति की गोद में बसे वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व से हमारे संवाददाता की स्पेशल रिपोर्ट, बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) में घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है।
पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर में सफल जंगल सफारी के बाद अब इस नए पर्यटन सत्र से मदनपुर वन क्षेत्र में भी जंगल सफारी की शुरुआत होने जा रही है। वन विभाग ने इसके लिए दो नए रूट तय किए हैं। वहीं मंगूराहां वन क्षेत्र के मानपुर में भी जंगल सफारी की सौगात मिलने जा रहीं है। सस्ते औऱ रियायती दरों पर विशेष पैकेज में बिहार के कश्मीर भ्रमण करने वाले पर्यटकों का इंतजार अब ख़त्म होने वाला है लिहाजा VTR कों सरकार नें नई सौगात दीं है एक ओर मुख्यमंत्री हेली सेवा बहाल होने जा रहीं है !
जिससे वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट से डोमेस्टिक प्लेन उड़ान भरेंगें वहीं जंगल सफारी के लिए दो नए सौगात मिले हैं !लिहाजा वन विभाग की ओर से दो नए जंगल सफारी रूट बनाए गए हैं। पहला मदनपुर वन क्षेत्र के गेटवे ऑफ वीटीआर तो दूसरा गेटवे ऑफ वीटीआर से मदनपुर देवी स्थान होते हुए दिल्ली कैंप के रास्ते गंडक नदी तट तक जायेगा। बताया जा रहा है की वाल्मीकि टाईगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र में इसकी दूरी लगभग 15 किलोमीटर तय कि गईं है। जो मदनपुर देवी स्थान तक जुड़ेगा ।
यह सफारी गेटवे ऑफ VTR से शुरू होकर प्रसिद्ध मदनपुर देवी स्थान, दिल्ली कैंप के रास्ते गंडक नदी तट तक तो फ़िर दूसरा गेटवे ऑफ वीटीआर से शुरू हो कर सैनिक रोड होते हुए गिद्ध संरक्षण केंद्र जिमरी तक जायेगा शुरुआत में इस रूट पर तीन जिप्सी वाहनों से सफारी की योजना बनी है। ख़ास बात यह है की करोड़ों की लागत से बना गेटवे ऑफ वीटीआर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। बगहा शहर से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर और उतर प्रदेश बॉडर से 5 किलोमीटर कि दुरी पर स्थित ‘गेटवे ऑफ वीटीआर’ मदनपुर का निर्माण कार्य पूरा हो चूका है।
गेट वे ऑफ़ VTR करोड़ों की लागत से ईको-टूरिज्म योजना के तहत बनाया गया है। जिसमें सूचना केंद्र, बच्चों का पार्क, कैंटिंग, समेत वीटीआर भ्रमण के संपूर्ण रूट चार्ट दर्शायें गए हैं। जानकारी के मुताबिक इस बार नया पर्यटन सत्र 16 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है।
लिहाजा तैयारियां लगभग पूरी क़र लीं गईं हैं । बता दें की नेपाल सीमा पर त्रिवेणी संगम तट औऱ पहाड़ समेत घने सदाबहार जंगल औऱ सैकड़ों दुर्लभ जीव जंतुओं से लबरेज प्रकृति की गोद में बसा रमणिक नजारों के बीच वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व जिसे बिहार का कश्मीर भी कहा जाता है यहां सरकार की इस नई पहल से न सिर्फ VTR में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार और थारू समुदाय की कला संस्कृति को भी नया मंच मिलेगा तों वहीं मुख्यमंत्री हेली सेवा से पर्यटन कों नया पँख लगने की उम्मीद है यहीं वज़ह है जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी भी गदगद हैं ।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-