News PR Live
आवाज जनता की

हैदराबाद में कबाड़ गोदाम में लगी आग, बिहार के 11 मजदूर जिंदा जले, सारण के रहने वाले हैं सभी मजदूर

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। हैदराबाद में एक बड़ा हादसा हुआ। हादसे से बिहार के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। भोईगुड़ा में हुई भीषण अगलगी की घटना में बिहार के 11 मजदूर जिंदा जल गए। ये सभी सारण जिले के अमनौर के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग में ये सभी फंस गए थे। सभी शवों को बाहर निकाल कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग इतनी तेज थी कि फायर ब्रि‍गेड की नौ गाड़ियों को आग पर काबू करने में तीन घंटा से अधिक समय लग गया।

बताया जा रहा है कि कबाड़ गोदाम में रखे फाइबर केबलों में आग लग गई। आग तेजी से फैल गई। धुआं भर गया।  गोदाम की पहली मंजिल पर बने दो कमरे में मजदूर सो रहे थे। इसी दौरान गोदाम में आग लग गई। मजदूरों के निकलने का रास्‍ता गोदाम से होकर था। लेकिन मजदूर जब भागने के लिए नीचे उतरे तो गोदाम का शटर बंद था। जिससे इन्हें निकलने का रास्‍ता नहीं मिला और एक कमरे में 11 मजदूर जिंदा जल गए। कई अन्‍य जख्‍मी हो गए हैं। 

- Sponsored -

- Sponsored -

जानकारी के मुताबिक देर रात करीब तीन बजे फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसमें तीन घंटे से अधिक समय लग गया।  इसके बाद एक कमरे से 11 मजदूरों का शव निकाला गया। सभी की उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

वहीं बिहार के  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिकंदराबाद के भोईगुड़ा में कबाड़ के गोदाम में भीषण अगलगी हादसे को अत्यंत दुखद बताया है तथा हादसे में बिहार के मजदूरों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि तेलंगाना सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.