भारतीय वैज्ञानिक डॉ शांति स्वरूप भटनागर की जयंति आज, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी श्रद्धांजलि

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक और पद्म विभूषित डॉ शांति स्वरूप भटनागर की आज जयंति है। जिसे लेकर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

डा. भटनागर का जन्म 21 फरवरी, 1894 को पंजाब के शाहपुर जिले के भेरा (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। वह स्नातकोत्तर की पढ़ाई के बाद शोध फेलोशिप पर इंग्लैंड चले गए, जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने कई वैज्ञानिक शोध किए। मैग्नेटो केमिस्ट्री और फिजिकल केमिस्ट्री ऑफ इमल्शन के क्षेत्र में उनके शोध को व्यापक मान्यता मिली। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे और नीतियों को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें देश में 12 राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं की स्थापना का श्रेय जाता है। उन्होंने सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किए। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के वे पहले अध्यक्ष थे। उन्होंने राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (एनआरडीसी) की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 1954 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। एक जनवरी, 1955 को उनका निधन हो गया। उनकी स्मृति में 1957 में सीएसआइआर ने शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार की घोषणा की, जो विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विज्ञानियों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित पुरस्कार है।

Share This Article