News PR Live
आवाज जनता की

गर्भवती महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। छपरा में डॉक्टर से मंथली चेकअप करा के आ रही एक गर्भवती महिला को ट्रक रौंदते हुए निकल गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिनटोलिया गांव के पास की है, जहां फोरलेन पर महिला अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी। इसी बीच एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पिछले ढाई घंटे से सड़क को जाम कर रखा है। इस दौरान कुछ लोगों ने ट्रक में आग लगी दी, जिससे ट्रक धू-धूकर जल उठा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया लेकिन लोगों ने दमकल वाहन को घटनास्थल पर जाने नहीं दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला गर्भवती थी और चेक अप के लिए डॉक्टर के क्लिनिक से वापस घर आ रही थी। इसी दौरान वास्तु विहार फेज 2 के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया।

मृतक महिला की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के बसडिला गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह की पत्नी कविता देवी के रूप में की गई है। आक्रोशित ग्रामीण लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.