तुलसी पूजन दिवस आज, जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं

Patna Desk

NEWS PR डेस्क : हिंदू धर्म में तुलसी पूजन की परंपरा पौराणिक काल से चली आ रही है। भारत में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाई जाती है। इस मौके पर जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता संजीव श्रीवास्तव ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे और पूजा का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में कोई भी अनुष्ठान, पूजा या शुभ कार्य बिना तुलसी के अधूरी मानी जाती है। तुलसी भगवान विष्णु का अति प्रिय होती है। इसी कारण से भगवान के भोग में तुलसी के पत्तों को अवश्य शामिल किया जाता है।

दरअसल तुलसी पूजन दिवस मनाने की शुरुआत साल 2014 से प्रारंभ हुई। इसमें भारत सरकार के कई  केंद्रीय मंत्रियों, साधु- संतों और आमजन ने तुलसी के पौधे का औषधीय और धार्मिक महत्व को समझते हुए सोशल मीडिया के जरिए प्रचार और प्रसार किया। तभी हर वर्ष 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

Share This Article