News PR Live
आवाज जनता की

टीवी सीरियल जोधा अकबर फेम मनीषा यादव का निधन, ब्रेन हेमरेज से गई जान- मीडिया रिपोर्ट्स

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। टीवी सीरियल जोधा अकबर फेम मनीषा यादव का निधन हो गया है। मनीषा ने धारावाहिक में सलीमा बेगम का रोल निभाया था। जिनका महज 29 साल की उम्र में निधन हो गया है। फिलहाल उनकी मौत के कारण की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। पर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत ब्रेन हेमरेज से हुई बै। इस बात की घोषणा जोधा अकबर में जोधा का किरदार निभाने वाली परिधी शर्मा ने की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

बता दें कि कुछ महीने पहले ही मनीषा यादव ने अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था। उनकी मौत के बाद से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी सितारों ने उनकी निधन पर शोक व्यक्त किया है। इतनी कम उम्र में मौत के कारण की फिलहाल कोई पुष्टी नहीं हुई लेकिन उनकी अचानक निधन की खबर सुन कर सब हैरान हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर नए नए पोस्ट अपडेट करती रहती थी। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे का पहला बर्थडे मनाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका निधन ब्रेन हेमरेज के कारण हुआ है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। वह अपने पीछे 1 साल के छोटे बेटे को छोड़ गई हैं। वहीं परिधी शर्मा के मुताबिक उनका मनीषा से काफी लंबे समय से कॉन्टैक्ट नहीं था। जोधा अकबर शो के समय एक एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था जिसके जरिए वह उनसे जुड़ी रहती थी। वह खुद इस खबर से शॉक्ड हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.