बिहार: दो किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, तस्करों के पास से दो फोन और 43000 नगद जब्त, एक तस्कर भागने में रहा सफल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। शेरघाटी पुलिस अफीम तस्करी को लेकर लगातार छापेमारी करती है। इसी क्रम में छापेमारी के दौरान सोभ नहर पर जंगल की ओर से आ रहे अफीम तस्कर को 2 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर के पास से 2 मोबाइल, 43000 रुपया बरामद हुआ,गिरफ्तार तस्कर बाराचट्टी प्रखंड के नैकट्य गांव का दिनेश कुमार है।वही दूसरा तस्कर भागने में सफल रहा है।

शेरघाटी अनुमंडल के बाराचट्टी प्रखंड में प्रति वर्ष सैंकड़ो एकड़ में अफीम की खेती अफीम तस्करों द्वारा करवाया जाता है। हालांकि प्रशासन भी प्रति वर्ष अफीम की फसल को नष्ट करती है। लेकिन अफीम तस्कर इसकी खेती करवाने से नही चूकते हैं। बाराचट्टी NH2 पर होने के कारण अफीम की तस्करी करने में तस्करों को भी काफी सहूलियत मिलती है।

बाराचट्टी अंतराष्ट्रीय स्तर पर अफीम की उत्पादन और तस्करी के लिए एक अलग पहचान बना चुकी है। वही बाराचट्टी पुलिस और एस एस वी विविपेशरा लगातार इन तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करते रहते हैं।

शेरघाटी  से अवीनाश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article