बिहार: पानी के ऊपर तैरते दिखा दो बच्चों का शव, इलाके में मची सनसनी, बच्चे दो दिनों से थे लापता

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही। जहां चौर के पानी से दो बच्चों का शव मिला है। शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा कि दोनों बच्चे घर से दो दिनों से लापता थे। वहीं बच्चों का शव मिलने के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई है। घटना उजियारपुर थाना इलाके के नाजिरपुर गांव की है।

वहीं घटना की जानकी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक बच्चों की पहचान नाजिरपुर वार्ड संख्या 4 के निवासी अरूण सिहं के 10 वर्षीय बेटे विपिन कुमार और नरेश शर्मा के 12 वर्षीय बेटे निलेश कुमार के रूप में की गयी है। जानकारी के मुताबिक बच्चे गांव में किसी पूजा में शामिल होने के बाद खेलने गए थे। जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटे। जब बच्चे दो दिन पहले नहीं लौटे। तब घरवाले परेशान हो गए।

परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। बच्चों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस मे मामला दर्ज किया गया। इस बीच ग्रामीणों ने दोनों बच्चों का शव गुमला चौड़ के पानी में उपलाते हुए देखा। परिजनों ने आशंका जताई है कि अपराधियों ने दोनों की हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया है। परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे घर से इतनी दूर कभी नहीं आते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन जारी है।

Share This Article