आरा में डबल मर्डर मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार भी किया बरामद

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भोजपुर में बालू के खेल को नियंत्रित करने के लिए भोजपुर की पुलिस दिन रात मुस्तैदी से छापेमारी कर रही है। इसी दौरान भोजपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

आरा के कोइलवर थाना अंतर्गत बालू घाट पर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर 21 जनवरी को दो दो गुट सतेंद्र पांडे और विदेशी राय गिरोह के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी। जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। दो लोगों की हत्या करने के बाद अपराधी फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कुल 26 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए भोजपुर एसपी विनय तिवारी ने एक विशेष टीम का गठन किया। जिसमें कोइलवर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, राजकुमार यादव और अवधेश कुमार डीआईयू मौजूद थी। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए घटना मे शामिल दर्जनों अपराधियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने इस मामले में संजय पांडे और प्रभु कुमार उर्फ पकौड़ी बिंद को गिरफ्तार किया। दोनों ही कोइलवर के पचरुखिया कला गांव के रहने वाले है।

दोनों के पास से एक देशी पिस्टल मैगजीन के साथ, पांच 7.65 का कारतूस, 10 जिंदा कारतूस 8 mm, 8 खोखा 8 एमएम और एक पिलेट (गोली का अग्र भाग) बरामद किया। संजय 18 कांडों में आरोपित है। बता दें कि भोजपुर एसपी विनय तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात की जानकारी दी।

 

आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article