दो दिवसीय थावे महोत्सव: डिप्टी सीएम समेत कई मंत्रियों ने किया उद्घाटन,शारदा सिंहा के गीतों पर झूमे लोग

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गोपालगंज में रविवार देर शाम दो दिवसीय थावे महोत्सव का आगाज हो गया। रविवार शाम उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह महोत्सव आज समाप्त हो जायेगा।

थावे महोत्सव में पहले दिन कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। लोकगायिका शारदा सिन्हा ने भी शिरकत की। शारदा सिन्हा के गानों पर श्रोता देर रात तक झूमते नजर आए।  जगदम्बा घर में दियरा बार अइनी हे और कहे तोसे सजना तोहरी सजनिया पर श्रोता मंत्रमुग्ध दिखें।

वहीं शारदा सिन्हा ने बताया कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि मां के दरबार में आई हूं। माता से प्राथना है सबपर उनकी कृपा बनी रहे। बहुत ही सुंदर और आकर्षक पंडाल बनाये गए हैं। गोपालगंज आकर बहुत अच्छा रहा रहा है। वहीं इंडियन आइडियल फेम की मशहूर गायिका दीक्षा टूर ने हिंदी गानों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

गोपालगंज से मंजेश की रिपोर्ट

Share This Article