बिहार: सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर मुजफ्फरपुर से है। जहां बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के लोदिया इलाके का है। वहीं सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने जल्दी से पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।

वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। जिसके कारण वहां पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद साहेबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी मिलने के बाद साहेबगंज थाने की सूचना पर देवरिया पुलिस द्वारा बस को जब्त कर लिया गया है।

हालांकि चालक भाग निकलने में कामयाब हो गया। बताया गया कि इस रास्‍ते बस कोलकाता जा रही थी। इसी क्रम में बाइक सवार बस की चपेट आ गए। मृतकों में एक की पहचान कथैया इलाके के निखिल कुमार के रूप में हुई है। दूसरे की पहचान की जा रही है।

Share This Article