News PR Live
आवाज जनता की

जहानाबाद में मिट्टी के घर का दीवार गिरने से 2 बच्चियों की दर्दनाक मौत, 2 घायल पीएमसीएच पटना में भर्ती

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। जहानाबाद के बिरो बिगहा गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से 2 बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 2 लोग घायल हो गए हैं। लगातार बारिश होने के कारण अचानक मिट्टी की मकान का दीवार गिर गया, जिसमें सो रहे 6 साल की ब्यूटी कुमारी और 10 साल की बंदना कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक घटना देर रात घटी है। सभी लोग अपने मिट्टी के बने मकान में सो रहे थे। तभी अचानक करीब 4 बजे घर का दीवार भर भराकर गिरा। जिसके बाद गांव में चारो तरफ अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। सभी ग्रामीण इकट्ठा होकर मिट्टी को हटाकर बच्चियों समेत सभी को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए शकूराबाद पीएसी में ले जाया गया लेकिन डॉक्टर द्वारा 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं 2 लोगों को हालत गंभीर थी जिसके कारऩ उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.