बिहार: ऑटो और ट्रक की टक्कर में दो लड़कियों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, गुस्साए लोगों ने ट्रक को फूंक दिया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर शेखपुरा से है। जहां रविवार की दोपहर बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में हुए ऑटो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दो बच्चियों की जान चली गई। वहीं हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बरबीघा के राष्ट्रीय राजमार्ग 82 पर माऊर गांव के सामने हुआ है।

जानकारी के मुताबिक दोनों तरफ से वाहन तेज रफ्तार में जा रहे थे। तभी ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और विपरीत दिशा में ऑटो चली गई फिर तेज रफ्तार से आ रहे हाइवा ट्रक ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही दो बच्चियों की जान चली गई।

जिसके बाद घायल को स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक पंचा कुमार के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज बरबीघा रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। मृतक की पहचान चुनचुन महतो की 15 वर्षीय और 10 वर्षीय बच्ची के रूप में की गई है। वहीं हादसे से गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया। रोड जाम की वजह से भारी संख्या में वाहन रोड जाम में फंस गए हैं। वहीं हादसे को अंजाम देने वाले हाईवा में भी गुस्साए लोगों ने आग लगा दिया है।

Share This Article