तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत,छाया मातम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK – रहुई थाना क्षेत्र इलाके के सोनसा गांव में तालाब में डूबने से दो बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान सोनसा गांव निवासी विनोद प्रसाद के 16 वर्षीय पुत्री अन्नु कुमारी और बिंद इलाके के रंजीत कुमार के रिया कुमारी के रूप में की गई हैं। मृतका के पिता विनोद प्रसाद ने बताया कि दोनों बच्ची शनिवार को कर्म पूजा का व्रत रखा था।

इसी को लेकर वह अपने सहेलियों के साथ सोंनसा गांव के उत्तर दिशा में बने गहरे तालाब में नहाने के लिए गए हुई थी। नहाने के दौरान दोनों बच्ची गहरे पानी में चली गई जिसके कारण दोनो बच्चियां डूब गई। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़कर दोनों बच्ची को बाहर निकाल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहुई में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रहुई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया करने में जुट गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article