गंगा स्नान के दौरान दो मासूमों की डूबने से मौ/त, इलाज में देरी से गुस्साए परिजनों ने पीएचसी में की तोड़फोड़

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड के मथुरापुर जहाज घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई।मृतकों की पहचान खुर्शीद आलम के पुत्र अरमान और मोहम्मद निसार के पुत्र दिलशाद के रूप में हुई है दोनों बच्चे अपने ननिहाल आए हुए थे और गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए .

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। परिजनों का कहना है कि जब तक बच्चों को निकाला गया तब तक उनमें सांसें चल रही थीं लेकिन नारायणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर मौजूद नहीं थे जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका और दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया।इसी लापरवाही को लेकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नारायणपुर पीएचसी में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ कर दी हालात को काबू में करने के लिए मौके पर पुलिस को बुलाया गया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article