News PR Live
आवाज जनता की

सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा, शौचालय की टंकी में दम घुटने से 2 मजदूरों की मौत, 1 की हालत नाजुक

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। सीतामढ़ी के बैरगनिया नगर में शौचालय की टंकी में दम घुटने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक विरती टोला में शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोलने के दौरान यह हादसा हुआ है। सेंटरिंग खोलने के दौरान टंकी के पानी में 3 लोग उतरे थे। जिसमें 2 लोगों के डूबने से उनका दम घुट गया। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। वहीं एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

गांव के पप्पू झा के निर्माणाधीन मकान में शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोलने का काम चल रहा था। जिस दौरान तीन राजमिस्त्री और मजदूर की सेंटरिंग खोलने के लिए घुसे थे। तभी दम घुटने से लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन फानन में राहुल, बंटी राय और राजेश कुमार को सीएचसी बैरगनिया ले जाया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान राहुल और बंटी की मौत हो गई। जबकि राजेश का इलाज जारी है। उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। एक साथ दो लोगों की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सीतामढ़ी से संवाददाता एहसान दानिश

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.