नालंदा में पुल से नीचे गिरी अनियंत्रित कार, 5 लोग घायल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क।  नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र में एक कार पुल से नीचे गिर गई। घटना अस्थावां में बाईपास की है। जहां एक लड़की को बचाने के चक्कर में जाइलो वाहन कार पुल से नीचे गिर गई। बताया जाता है कि जायलो कार पर सवार सभी निजाय से माफी गांव आ रहे थे।  इसी दौरान अस्थावां बाईपास के पास लड़की को बचाने के चक्कर में जायलो कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। जिसमें कुल 5 लोग जख्मी बताये जा रहे हैं। तीन लोग तो किसी तरह से जायलो कार से बाहर निकल गए लेकिन दो लोग जायलो कार में फंस गए। जिसे ग्रामीणों के मदद से बाहर निकाला गया।

फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और कार के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाल रही है। क्रेन के सहारे पुल के नीचे गिरे हुए कार को भी बाहर निकाला गया है। सभी का इलाज अस्थावां के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

नालंदा से ऋषिकेश की रिपोर्ट

Share This Article