अज्ञात वाहन ने वैन को मारी जोरदार टक्कर, 3 लोगों की हुई मौके पर मौत, 4 की हालत गंभीर

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। बारात से लौटते समय एक मारुत‍ि वैन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लाेगों की मौत हाे गई है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल होगए हैं। घायलों को उपचार के लिए झालावा़ड के लिए रेफर किया गया है। मरने वालों में चालक सहित एक ही गांव के तीन लोगों शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस गुरूवार देर शाम को जीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सादलपुर से गोविंद पिता बरदीलाल प्रजापति की शादी के चलते बारात माचलपुर थाने के गांव काेडक्या के लिए गई थी। बारात लगने के बाद एक मारुत‍िवैन में सवार होकर सात लोग वापस अपने गांव सादलपुर के लिए लौट रहे थे।

तब ही जीरापुर के समीप माचलपुर-जीरापुर रोड पर कवलसीखेड़ा गांव के पास रात में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वाहन चालक रोशन पिता देवीलाल दांगी, हरिओम पिता रामगोपाल दांगी निवासी सादलपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि ओमप्रकाश पिता शांतिलाल शर्मा उम्र 22 वर्ष, निवासी सादलपुर की गंभीर अवस्था में झालावाड ले जाते समय अस्पताल के बाहर मौत हो गई। इसके अलावा राजू पितापूरसिंह दांगी , कमल , संजय एवं कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को झालावाड़ राजस्थान के लिए रेफर किया गया है। हालांकि चारों की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक गा़ड में सवार लोगों को यह तक जानकारी नहीं है कि आखिर उनके वाहन को किसने टक्कर मारी है। रात का समय होने व अंधेरा होने के साथ ही सिंगल रोड होने के कारण यह हालत बनी है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि रात के समय किसी अज्ञात डंपर के द्वारा टक्कर मारी गई होगी। हालांकि खुद घायल भी सामने के वाहन के बारे में अभी तक कुछ नहीं बता सके थे।

जानकारी के मुताबिक जिस बारात में यह सातों लोग गए थे वह बारात उसी गांव में रूकी थी, लेकिन यह सातों लोग बारात लगने के बाद फिर से अपने गांव के लिए लौट रहे थे। मामले की जांच कर रहे एसआई मंगलसिंह राठौर ने बताया कि बारात लगने के बाद खाना खाकर यह लोग अपने गांव के लिए लौट रहे थे। तब ही गांव से कुछ ही दूर पहले हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत हो गई व 4 घायल हो गए।

रात के समय अज्ञात वाहन की टक्कर के चलते सादलपुर के तीन लाेगों की मौत हो गई है, चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को झालावाड़ के लिए रेफर किया गया है।

 

Share This Article