अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को ताबड़तोड़ चाकू घोप किया घायल,इलाज के दौरान हुई मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- कैमूर,भभुआ शहर के चकबंदी मोड़ के समीप एक युवक को अज्ञात अपराधियों द्वारा चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार चाकू घोपने वाला दो बाइक सवार बदमाशों ने जैसे ही चकबंदी मोड़ से डॉ. सुनील दत्त त्रिपाठी वाली गली में जाने वाली मोड पर युवक को देख बाइक सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

जिससे वह युवक बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वही हमलावरों द्वारा युवक को चाकू गोदकर लहूलुहान करने के बाद बाइक से दोनों अपराधी मौके वारदात से फारार होने में कामयाब रहे। वही मौके पर उपस्थित आम लोगों द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article