अनजान युवक के चक्कर में लड़की ने गंवा दी इज्जत, पुलिया के नीचे किया गंदा काम

Patna Desk

रांची: राजधानी रांची में बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 24 फरवरी रात 10 बजे की है। पीड़िता रिंग रोड निर्माण कार्य में लेबर का काम करती है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रांची, पेटरवार निवासी अरविंद हेमब्रम नामक युवक उसे घर से बहला-फुसला कर घुमाने ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर जबर्दस्‍ती दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान पर आरोपित युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं, घटना के बाद से आरोपित फरार बताया गया है। पुलिस दुष्‍कर्म के आरोपित युवक को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

 

घर के नजदीक पुलिया के नीचे ले जाकर किया दुष्कर्म

 

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने कहा कि रात में आरोपित घर से बुलाया। इसके बाद घुमने के बहाने घर से थोड़ी दूर ले गया। घर से दूर जाते ही जबर्दस्‍ती करने लगा। विरोध के बावजूद घसीटकर पुलिया के नीचे ले गया जहां जान मारने का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता वापस अपने घर लौटी और इसकी जानकारी परिजनों को दी।

 

 

Share This Article