खगड़िया में संवाद कार्यक्रम में उपेन्द्र कुशवाहा की अपील, बोले- हमें ताकत दिजिये

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को खगड़िया में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। वो अलौली में संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम में उपेन्द्र कुशवाहा ने लोगों से अपील की। और कहा कि आप लोगों से ताकत मांगने आये हैं, आप सभी ताकत दीजिये। स्वागत कार्यक्रम के बाद उपेन्द्र कुशवाहा अलौली प्रखंड का भ्रमण भी किया। इस दौरान मथुरापुर के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। इसके बाद उन्होंने अमनी पंचायत का भ्रमण किया। यहां भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Share This Article