बेतिया में छात्र पिटाई पर बवाल, शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बेतिया के बैरिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिरिसिया मठिया में छात्र के साथ कथित मारपीट को लेकर विवाद बढ़ गया है। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय के शिक्षक उमाकांत कुमार ने कक्षा छह के छात्र इरशाद आलम की बेरहमी से पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब दो बजे की है। आरोप है कि छात्र द्वारा प्रणाम करने को लेकर शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद परिजन छात्र को इलाज के लिए बैरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया।
आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग ..
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि जब तक जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) मौके पर पहुंचकर मामले की जांच नहीं करते और दोषी शिक्षक पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
निष्पक्ष जांच की मांग
वहीं, कुछ छात्रों ने विद्यालय परिसर में नियमों के विपरीत बिरयानी, मटन और मछली पकाए जाने का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण का स्थान है, लेकिन इस तरह की घटनाओं से छात्रों में डर का माहौल पैदा होता है। फिलहाल शिक्षक उमाकांत कुमार और शिक्षा विभाग की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासनिक जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article