NEWS PR डेस्क: Union Public Service Commission (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में देशभर से कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं के लिए चयनित किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर फाइनल मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर और रैंक देख सकते हैं।
इस वर्ष परीक्षा में Anuj Agnihotri ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर टॉप किया है। वे Rawatbhata (चित्तौड़गढ़, Rajasthan) के रहने वाले हैं। अनुज इससे पहले भी दो बार UPSC परीक्षा में सफल हो चुके हैं। वर्ष 2023 में पहले प्रयास में उनका चयन हुआ था और उन्हें दिल्ली में एसडीएम के पद पर नियुक्ति मिली थी।
अनुज के पिता के.बी. अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर की इकाइयों में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रावतभाटा स्थित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की और 12वीं कक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें टेबल टेनिस खेलना भी पसंद है।
आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस बार कुल 180 उम्मीदवारों का चयन Indian Administrative Service (IAS) के लिए हुआ है, जबकि अन्य उम्मीदवारों को Indian Police Service (IPS), Indian Foreign Service (IFS) तथा केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप ‘A’ और ‘B’ पदों के लिए अनुशंसित किया गया है। UPSC के अनुसार 348 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल प्रोविजनल रखी गई है, जबकि दो उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए गए हैं।
सिविल सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच हुई। अंतिम चरण यानी व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) 27 फरवरी 2026 को पूरा हुआ, जिसके बाद अब अंतिम परिणाम जारी किया गया है।
इस वर्ष केंद्र सरकार ने सिविल सेवाओं के लिए कैडर आवंटन की प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव किया है। 2017 से लागू ‘जोन सिस्टम’ को समाप्त कर नई कैडर एलोकेशन पॉलिसी 2026 लागू की गई है। इसके तहत अब अधिकारियों को ‘साइकिल सिस्टम’ के आधार पर कैडर आवंटित किए जाएंगे। यह व्यवस्था IAS, IPS और IFS में चयनित सभी अभ्यर्थियों पर लागू होगी।
ऐसे चेक करें UPSC CSE 2025 का रिजल्ट
सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद UPSC CSE Result लिंक चुनें।
स्क्रीन पर खुली पीडीएफ में अपना रोल नंबर और रैंक खोजें।
भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।