News PR Live
आवाज जनता की

सुबह सुबह दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत: बस के खाई में गिरने से 14 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल, ओवरलोडिंग के कारण हादसा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। देहरादून में सुबह सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानाकारी के मुताबिक सुबह 8 बजे बस 1300 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसके बाद लोगों की चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। इसमें अब तक 14 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर अवस्था में भर्ती हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

पुलिस का कहना है कि बस के ओवरलोडिंग के कारण यह भयानक हादसा हुआ है। बस छोटी थी, जिसमें 25 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि जिस रूट से यह बस गुजर रही थी, वहां बसों की संख्या काफी कम थी। ऐसे में बहुत सारे लोग एक ही बस में सवार हो गए। जिसके कारण यह हादसा हुआ होगा।

इस हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी दुख जताया है। 25 लोगों में से 14 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.