वैशाली: पातेपुर के गांव में विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रखंड उपमुखिया संघ की बैठक, व्यवस्था को लेकर की मुद्दों पर चर्चा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के मौदह बुजुर्ग गांव में विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रखंड उपमुखिया संघ की बैठक बुलाई गई है। संघ के अध्यक्ष द्वारिक चौधरी के अध्यक्षता में बुलाई गई। बैठक में उप मुखिया के अधिकारी के साथ साथ पंचायती राज व्यवस्था में किये जाने वाले कार्यो समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन उपमुखिया गीता देवी ने किया।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के मौदह बुजुर्ग गांव में पातेपुर उप मुखिया संघ की बैठक में बैठक की अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष द्वारिक चौधरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय मे उप मुखियाओं का कही मान सम्मान नही किया जा रहा है। संघ ने विचार किया है कि जो पार्टी या दल उपमुखिया को मान सम्मान देंगे संघ उसी पार्टी के साथ रहेगा।

बैठक में उपस्थित दर्जनों उपमुखिया ने आरोप लगाया कि प्रखंड के मुखिया मनमानी करते हैं। इसके साथ ही नलजल योजना के क्रियान्वयन में सभी उपमुखिया की जिम्मेदारी के साथ सहभागिता सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित उप मुखिया ने पातेपुर सीडीपीओ द्वारा पोषाहार वितरण में मनमानी किये जाने तथा जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार किये जाने को लेकर रोष जताया।

बैठक के बाद सभी उपमुखिया ने पातेपुर सीडीपीओ के विरोध में जमकर नारेबाजी की. बैठक में उपमुखिया सुजाता देवी, संगीता देवी, शकीला देवी, सुंदेश्वर राय, अमोद कुमार साह, शिवचंद्र कुमार राय, राजू कुमार, नवल सहनी, सेखा देवी, विभा देवी, मुकेश सिंह, अवधेश कुमार, विजय कुमार राय समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

वैशाली से नागमणि की रिपोर्ट

Share This Article