वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाओं में उत्साह, पति की लंबी उम्र की कामना के लिए ले रही वृक्ष के फेरे

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सुहागन महिलाएं अखंड सौभाग्यवती होने एवं पति के स्वास्थ के लिए आज के दिन वट वृक्ष की पूजा करती है। इसके लिए महिलाएं सुबह से उपवास रखकर वट वृक्ष में फेरी लगा कर धागा बांधती हैं। इसके साथ ही वृक्ष के आयु की तरह अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती हैं।

यह नजारा है औरंगाबाद शहर के विभिन्न जगहों पर देखने को मिल रहा है। जहाँ सुबह से ही पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर रही है। बताया जा रहा कि पतिवर्ता महिला सावित्री ने अपने पति की प्राण हरने आये यमराज से जिद्द कर वट वृक्ष के निचे ही अपने पति के प्राण वापस लौटा ली थी

उसी पौराणिक कथाओं पर आज भी महिलाए व्रत कर वट वृक्ष की पूजा करती हैं। अपने पति के सुहाग को अमर रहने की कामना करती हैं। इस दिन महिलाएं सुबह नहाकर सोलह श्रृंगार करके पूजा-अर्चना करती हैं। शहर की सड़कें आज विवाहित महिलाओं से भरी है। मदिर में पेड़ों के पास महिलाएं पूजा करती नजर आ रही।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article