विद्यासागर निषाद का निधन सामाजिक व राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति: राबड़ी देवी

Sanjeev Shrivastava


पटना: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायक तेजप्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने पूर्व मंत्री विधा सागर निषाद के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुए कहा के वे कुशल सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं संवेदनशील राजनेता थे।

उन्होंने कहा कि उनका सामाजिक सरोकार बहुत मजबूत था। वे अत्यधिक मिलनसार, कर्मठ, अनुभवी व्यक्तित्व के मालिक थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दे। परिजनों एवं शुभचिन्तकों को इस शोक की घड़ी मे शोक सहन की शक्ति प्रदान करे।

Share This Article