News PR Live
आवाज जनता की

फसल की कटाई रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, ASI सहित 12 पुलिसकर्मी घायल

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के दरधा गांव में भूमि विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस हमले में एक जमादार सहित दर्जनभर पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में पांच महिला सिपाही भी शामिल हैं। सभी घायल पुलिसकर्मियों का गोह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है। घायलों में गोह थाना के एएसआई बिकाऊ राम, सिपाही अंबिका कुमारी, राज कुमार, प्रियंका कुमारी, रेखा कुमारी, चांदनी कुमारी, लवली आनंद, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार एवं आर्यन कुमार शामिल है।

- Sponsored -

- Sponsored -

विवादित जमीन पर लगी थी धान की फसल
गोह के अंचल अधिकारी मुकेश कुमार एवं गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि दरधा गांव के कुछ लोग विवादित जमीन पर लगी धान की फसल जबरन काट रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुछ महिलाएं धान की फ़सल काट रही थीं। फसल काटने से मना करने पर उन लोगों ने बड़ी संख्या में जमा होकर पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।

ग्रामीणों के हमले में कई पुलिस के जवान घायल
ग्रामीणों के हमले में पुलिस पदाधिकारी और कई जवान घायल हो गए। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दरधा गांव की बुचुन कुमारी, पुतुल कुमारी, प्रेमलता कुमारी, सौरभ कुमार एवं रीना कुमारी घायल हुई हैं। इनमें बुचुन कुमारी, पुतुल कुमारी और प्रेमलता कुमारी को बेहतर इलाज के लिए गया जिले के लिए रेफर किया गया है। एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने बताया कि मामले को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.