बिहार में तीन IPS अफसर का तबादला, SP विनय तिवारी का पटना में ट्रांसफर, भोजपुर के नए कप्तान बने ये अधिकारी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के पुलिस महकमे से जुड़ी है। जहां दो जिलों के IPS अफसर का ट्रांसफर किया गया है। बता दें कि सोमवार को गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है। जिसमें संजय कुमार सिंह को भोजपुर का नया SP बनाया गया है। वहीं वर्तमान में भोजपुर के SP विनय तिवारी का ट्रांसफर पटना कर दिया गया है। उनको मद्य निषेद्य प्रभाग में  जिम्मेदारी मिली है।

बता दें कि संजय कुमार सिंह 2012 बैच के IPS अधिकारी हैं। जो मद्य निषेद्य प्रभाग में अपराध और अनुसंधान की जिम्मेवारी संभाल रहे थे। वहीं अब ये जिम्मेवारी विनय तिवारी को दे दी गई है। संजय कुमार सिंह  को भोजपुर SP के साथ ही BSAP के अश्वारोही दस्ता के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।IPS विनय तिवारी अब मद्य निषेद्य प्रभाग में संजय कुमार सिंह की जगह पर अपराध और अनुसंधान का काम संभालेंगे।

बता दें कि विनय तिवारी 2012 बैच के IPS अधिकारी हैं। वहीं धुरत सायली सावलाराम 2010 की आईपीएस अधिकारी हैं जिन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 में समादेष्टा बनाया गया है। नवादा जिले के SP के पद से ट्रांसफर किए जाने के बाद से इन्हें गृह विभाग ने वेटिंग फॉर पोस्टिंग की लिस्ट में रखा था। अब इन्हें राज्य सरकार ने नई जिम्मेदारी दे दी है।

Share This Article