जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प,एक की मौ*त, 6 घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

औरंगाबाद जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में जहां 1 की मौत हो गई है वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना सलैया थाना क्षेत्र के हरि बीघा गांव की है. बताया जाता है कि लंबे समय से दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद चला आ रहा था और आज इस जमीन को लेकर मामला गहरा गया.

इसके बाद दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे जिसमें एक की मौत हो गई वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है वही दो की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article