News PR Live
आवाज जनता की

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से पार्ट्स चुरा कर बनाता था हथियार, AK-47 सहित हथियारों का जखीरा भी हुआ था बरामद

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। NIA ने गया से हथियार की तस्करी के आरोप में राजीव रंजन उर्फ चुन्नू सिंह को गिरफ्तार किया है। राजीव रंजन सिंह मोहड़ा प्रखंड की तेतर पंचायत का मुखिया है और उसका यह घर अतरी थाना क्षेत्र में पड़ता है। NIA की टीम ने उसे गया शहर के मगध कॉलोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

NIA ने राजीव रंजन की गिरफ्तारी RC 31/2008/NIA/DLI में की है। राजीव रंजन सिंह मध्य प्रदेश की जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से हथियार के पार्ट्स की चोरी करने और उसके बाद चोरी के पार्ट से हथियार बनाने का काम करता था। हथियार की चोरी के गिरोह में वह किंगपिन का काम करता था। तेतर पंचायत के मुखिया राजीव रंजन सिंह की गिरफ्तारी मुंगेर में बरामद AK-47 राइफल सीरिज मामले में भी हो चुकी है। उसे मुंगेर के मुफस्सिल थाना में 7 सितंबर 2018 को दर्ज 323/2018 केस में 15 अक्टूबर 2018 को गिरफ्तार किया गया था। यह केस रिजवान बेगम के घर से तीन AK- 47 के बरामद होने के बाद किया गया था।

शुरुआती जांच मुगेंर पुलिस कर रही थी
केस की शुरुआती जांच मुगेंर पुलिस कर रही थी और बाद में यह केस ट्रांसफर होने के बाद NIA ने भी अपने स्तर से मामला दर्ज किया था। उस मामले में गिरफ्तारी के बाद राजीव रंजन तत्काल बेल पर था और अब NIA की टीम ने जबलपुर आयुध फैक्ट्री से हथियार के पार्ट्स की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व वह पटना में भी कुछ वर्ष पूर्व अपनी कार में बड़ी संख्या में कारतूस के साथ पकड़ा गया था। उस दौरान जांच में पुलिस ने लिखा था कि ये देश के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.