बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी उमस और तपि

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में मौसम ने फिर बदला रंग
राज्य में गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से धूप का असर तेज हो गया है। कई जिलों में शनिवार को तपिश और उमस का माहौल बना रहा। औरंगाबाद में हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन बाकी जिलों में आसमान साफ रहा और बारिश नहीं हुई।

पटना का पारा चढ़ा
पिछले तीन दिनों में राज्यभर के तापमान में करीब 8 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि 13 अगस्त को यह 27.7 डिग्री था। दिन में धूप और उमस से लोग परेशान दिखे, हालांकि शाम के समय हल्की हवा ने थोड़ी राहत दी।

20 जिलों में हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को ज्यादातर जिलों में धूप खिली रहेगी। भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल को छोड़कर बाकी 20 जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि बारिश की संभावना बहुत कमजोर है। वहीं धूप की वजह से अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री और इजाफा हो सकता है। अगले तीन दिनों तक ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

20 अगस्त से सक्रिय होगा मानसून
आईएमडी की मानें तो 20 अगस्त से राज्य में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। उस दौरान बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और कई जगहों पर भारी वर्षा के आसार हैं। इससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी और मौसम सुहाना हो जाएगा।
इधर, जहां धूप और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल किया है, वहीं दूसरी तरफ कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा और कोसी नदी में पानी बढ़ने से बैराज के सभी 109 गेट खोल दिए गए हैं। इससे निचले इलाकों में दहशत का माहौल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article