बिहार में बदला मौसम का मिजाज, छह जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

राजधानी पटना समेत कई इलाकों में सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। इससे मौसम सुहावना जरूर हुआ है, लेकिन उमस और गर्मी से फिलहाल पूरी राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: पटना, 06 अप्रैल। बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के छह जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

राजधानी पटना समेत कई इलाकों में सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। इससे मौसम सुहावना जरूर हुआ है, लेकिन उमस और गर्मी से फिलहाल पूरी राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, जहां एक ओर छह जिलों में खराब मौसम की संभावना जताई गई है, वहीं राज्य के बाकी 32 जिलों में मौसम सामान्य बने रहने का अनुमान है। हालांकि, अचानक बदलते मौसम को देखते हुए विभाग ने लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, खुले स्थानों से दूर रहने और खासकर आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का मौसम परिवर्तन प्री-मानसून गतिविधियों का हिस्सा हो सकता है, जिसमें तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश आम बात है।

Share This Article