News PR Live
आवाज जनता की

पटना में बदला मौसम का मिजाज, शुरू हुई झमाझम बारिश, तापमान में 2 डिग्री गिरावट

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। पटना में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बिहार के कई जिलों के साथ पटना में शुरू हुई झमाझम बारिश। पटना के लोग गर्मी से परेशान थे। लेकिन अब लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल गई है। गुरुवार को 4:30 बजे के बाद पूरे शहर में अचानक बारिश शुरू हो गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

हालांकि मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना व्यक्त की थी। बारिश शुरु होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। बारिश होने से तापमान दो से तीन डिग्री नीचे आ गया है। बारिश के साथ ही शहर की उमस भी कम हो गई। जिससे लोगों को राहत मिली।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.