सर्द पछुआ हवा ने बढाई बिहार में कनकनी, पटना का न्यूनतम पारा लुढ़कर पहुंचा 11 डिग्री

Patna Desk

NEWSPRडेस्क। बिहार में सर्द पछुआ हवा के चलने के कारण पटना समेत पूरे राज्य में कनकनी बढ़ी हुई है। हाल ही में हुई बारिश और कई स्थानों पर ओला गिरने से वायुमंडल में नमी बरकरार है। अगले दो-तीन दिनों तक मौसम में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। सुबह में पछुआ हवा से कनकनी बढ़ेगी। न्यूनतम पारा में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज होगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।

वहीं पटना में शनिवार सुबह में कुहासा छाया हुआ था, पर बाद में धूप निकली। पछुआ हवा के चलने से धूप में गर्मी महसूस नहीं की गई। सूरज ढलते ही ठंड बढ़ गई। पटना का न्यूनतम पारा 0.2 डिग्री लुढ़ककर 11 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी का अधिकतम पारा 21.2 डिग्री से. रिकॉर्ड किया गया।

सूबे में सबसे अधिक अधिकतम पारा सुपौल में 24.6 डिग्री रहा, जबकि सबसे अधिक न्यूनतम पारा गया में 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। गया का अधिकतम पारा 21.2 डिग्री रहा। पूर्णिया में शनिवार को कुहासा छाया हुआ था। यहां की विजिबलिटी 600 मीटर थी। यहां का न्यूनतम पारा 11 और अधिकतम पारा 23 डिग्री रहा। सूबे में कहीं भी बारिश नहीं हुई। 10 जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे रहा।

Share This Article