बकाया पैसा मांगने पर चोरी का आरोप लगाकर युवक की कर दी पिटाई,अस्पताल में भर्ती

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बबरगंज थाना क्षेत्र के डीवीसी काॅलाेनी माेड़ के पास एक कारपेंटर संजय शर्मा काे स्थानीय लाेगाें ने पीटकर अधमरा कर दिया ग्रामीणाें ने लाेहा चाेरी का आराेप लगाकर उसे इस कदर पीटा कि उसकी स्थिति गंभीर हाे गयी किसी ने डायल 112 की टीम काे काॅल कर सूचना दी, इसके बाद उसे उठाकर मायागंज अस्पताल लाया गया सूचना मिलने पर बबरगंज थाने की पूलीश भी वहां पहुंची लेकिन तबतक काेई वहां नहीं मिला। वहीं घायल के जेब में मिले पहचान पत्र के अधार पर बबरगंज पुलिस को खबर किया गया ताे पुलिस ने वार्ड 42 के पार्षद अरशदी बेगम के पति साेनू काे काॅल किया उन्हें बताया कि आपके वार्ड सकरुल्लाहचक का कारपेंटर संजय शर्मा काे किसी ने मारा है, उसके घर खबर कर दें इसके बाद साेनू ने उसके घर सूचना जाकर दिया ताे घायल की पत्नी काजल शर्मा मायागंज अस्पताल पहुंची, जहां उसने पुलिस काे जानकारी दी फिलहाल घायल की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है।

घायल की पत्नी काजल का कहना है कि मेरे पति बढ़ई मिस्त्री हैं और डीवीसी काॅलाेनी में लकड़ी का काम करने जाते थे वह पैसा का तकादा करने गए थे, लेकिन चाेरी का आराेप लगाकर लाेगाें ने पीटा है पीटनेवाले काैन हैं, हम नहीं जानते पर वह चाेरी नहीं कर सकते घायल के चाचा भी अस्पताल पहुंचे, उन्हाेंने भी कहा कि मेरा भतीजा काम करता है, चाेरी नहीं कर सकता इधर बबरगंज थानाध्यक्ष ने कहा कि हमे नहीं पता कि उसे किसने पीटा, डायल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया है जबकि बबरगंज थानाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि हमारे इलाके का रहनेवाला था, इसलिए हमे जानकारी मिली ताे पार्षद के यहां काॅल कर घरवालाें काे सूचना देने बाेले थे इधर जानकारी मिली है कि एक कंसट्रक्शन कंपनी का काम चल रहा था,वहीं से लाेहा चाेरी का आराेप लगाकर संजय काे लाेगाें ने पीटा है अब पुलिस छानबीन कर रही है कि इस मामले में काैन-काैन शामिल हैं वहीं पुलिस घायल के हाेश में आने का इंतजार कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article