सगाई टूटी तो लड़की की छोटी बहन पर आया दिल, अब शादी का बना रहा दबाव

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के सीतामढ़ी में बड़ी बहन से शादी नहीं होने पर लड़के (होने वाला दूल्हा) का छोटी बहन पर दिल आ गया। हालांकि, ये दिल आना लड़के को महंगा पड़ने वाला है। वो जेल जाने वाला है। दरअसल, छोटी बहन पुलिस की शरण में पहुंच चुकी है। यहां तक कि होने वाले जीजा के खिलाफ संगीन आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करा दी है। इस कारण एक ओर जहां दोनों में से किसी बहन से शादी नहीं हुई, तो अब अपनी गलत हरकत के चलते लड़के को जेल जाने की नौबत आ गई है।

बड़ी बहन से शादी तय हो गई थी। डेट भी फाइनल हो गया था। दोनों पक्षों के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। बाद में लड़की के परिजनों को पता चला कि होने वाले दूल्हे का आचरण ठीक नहीं है, तो सगाई टूट गई। यानी खुद लड़की वाले ही चरित्रहीन लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया। हालांकि, बाद में लड़की की शादी दूसरे जगह ठीक हुई। इसके बाद लड़की के परिजनों को लगा कि उस लड़के से शादी नहीं करने का फैसला अच्छा रहा। मगर, अचानक उस लड़के ने लड़की की छोटी बहन को परेशान करना शुरू कर दिया। छोटी बहन की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

लड़की की छोटी बहन ने नानपुर थाने में लड़के (होने वाला दूल्हा) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि लड़का मोहम्मद जाबिर मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के तेलघाड़ा गांव निवासी इलियास का पुत्र है। जाबिर की शादी सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मौल गांव निवासी साबिर की बड़ी बेटी से तय हुई थी। जाबिर आचरणहीन था इसलिए शादी टूट गई। दो माह पहले उस लड़की की शादी दूसरी जगह कर दी गई।

अब वो साबिर की छोटी बेटी को चाहने लगा। उससे शादी करना चाहता है। वो साबिर की पत्नी पर बराबर दबाव बना रहा है कि वो अपनी छोटी बेटी से शादी करा दें। शादी नहीं करने पर परिवार को बर्बाद करने की धमकी भी दे रहा है। वो ये भी धमकी दे रहा है कि छोटी बेटी को इतना बदनाम कर दूंगा कि उसकी दूसरी जगह शादी नहीं हो सकेगी। दरअसल, शादी नहीं होने से लड़का जाबिर बौखला गया है, विचलित हो गया है। उसने साबिर की छोटी बेटी की तस्वीर एडिट कर सोशल मीडिया पर डाल रहा है। मना करने के बाद भी वो युवती का फोटो लगातार फेसबुक पर डाले जा रहा है। आजीज आकर अब लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Share This Article