WHO की चीफ सौम्या स्वामीनाथन ने बताया भारतीय वेरियंट B.1.617 को चिंताजनक

Rajan Singh

 

NEWSPR Desk, Patna : विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामिनाथन ने बताया है की भारत में फैल रहा कोरोना वायरस का नया वेरियंट ज्यादा संक्रामक है, और हो सकता है कि वैक्सीन से बच निकल रहा हो। इस वजह से देश में महामारी ने इतना विस्फोटक रूप लिया है।

सौम्या का कहना है कि यह चिंताजनक वेरियंट है क्योंकि इसमें म्यूटेशन से ट्रांसमिशन तेज हुआ है और शायद वैक्सीन से पैदा हुई ऐंटीबॉडी को बेअसर भी कर सकता है।भारत में फैल रहा वेरियंट B.1.617 पिछले अक्टूबर में पहली बार डिटेक्ट किया गया था।

उन्होंने आगे कहा कि देश निश्चिंत होने लगा था और सोशल डिस्टेंसिंग बंद हो गई थी। उन्होंने कहा, ‘भारत जैसे विशाल देश में छोटे स्तर पर ट्रांसमिशन हो सकता है, यही कई महीनों से होता रहा। शुरुआती संकेतों पर ध्यान नहीं दिया गया, जब यह तेजी से फैल रहा था।’ अब इसे दबाना मुश्किल है क्योंकि इसमें कई हजार लोग शामिल हैं। उनके मुताबिक  जितना ज्यादा वायरल रेप्लिकेट होगा और ट्रांसमिशन होगा, म्यूटेशन भी होंगे। वेरियंट कई सारे म्यूटेशन से गुजरकर वैक्सीन के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता हासिल कर सकता है।

Share This Article