महिलाओं के ऊपर बढ़ते अत्याचारों और रूपा तिर्की मौत मामले पर क्यों चुप है झारखण्ड कांग्रेस महिला नेत्री – भाजपा

Patna Desk

NEWSPR /DESK :कांग्रेस की ओर से बढ़ती महंगाई के खिलाफ भाजपा कार्यालय के सामने दिए गए धरने से भाजपा में नाराजगी है। भाजपा महिला मोर्चाकी प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने महिला कांग्रेस से सवाल उठाया है कि रूपा तिर्की हत्याकांड और बढ़ते दुष्कर्म पर वो मौन क्यों है। उन्‍होंने कहा कि झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन वाली हेमंत सरकार के कार्यकाल के दौरान अब तक 2400 से भी अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं घटी है। जिसमें लगभग 700 से अधिक आदिवासी महिलाओं एवं बच्चियों के साथ घटित हुई हैं। कांग्रेस के किसी भी नेताओं, महिला विधायकों या सांसद का एक भी बयान नहीं आना कांग्रेस की महिलाओं के प्रति नकारात्मकता को दर्शाता है। महिला कांग्रेस ने रूपा तिर्की के परिजनों को न्याय दिलाने की कोई पहल नहीं की।

 

 

आरती कुजूर ने सवालिया लहजे में पूछा ,क्या रूपा तिर्की की हत्या इनके लिए कोई मायने नहीं रखता l राज्य भर में सभी स्थानों पर चाहे साहिबगंज, बरहेट,गोड्डा, गुमला, खूंटी ,रांची सभी जिला में महिलाएं असुरक्षित हैं इस पर महिला कांग्रेस चुप क्यों है।क्या महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सत्ता के सामने कुछ भी नहीं है l कहा कि रूपा तिर्की हत्याकांड में मुख्यमंत्री,मंत्री,विधायक से लेकर सतारूढ़ राजनीतिक पार्टी का मौन अपराधियों के हौसले को बढ़ाने में सहायता कर रहा है।

 

 

Share This Article