सनकी पति ने सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, धार’दार हथि’यार से का’टा ग’ला, दो महीने के बच्चे को छोड़ कर पूरा परिवार फरार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर मधेपुरा से है। जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा कि कल देर रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने ये खौफनाक कदम उठाया। मामला उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के खोखसी अमोना वार्ड नंबर 13 के महादलित टोला का है।

आरोपी का नाम रौशन ऋषिदेव है। जिसने अपनी 23 वर्षीय पत्नी सीमा देवी को मारा है। रविवार रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। वहीं घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों में सन्नाटा है। महिला के 2 महीने का बच्चा है। जो काफी समय से रो रहा है। वहीं मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक देर रात लगभग 1.30 बजे के करीब रौशन ऋषिदेव ने सोये हुए अवस्था में धारदार दविया से अपनी पत्नी के गर्दन के अगले भाग पर वार करना शुरू कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद रौशन वहां से फरार हो गया। पुलिस ने फिर शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस छानबीन में लगी है। घटना के बाद से परिवार के सभी सदस्य घर से लापता हैं। पुलिस सभी की खोजबीन में लगी है।

Share This Article