राजगीर में रत्नागिरी पहाड़ पर जाने के लिए के लिए आठ सीटों वाली नई रोपवे का लुफ्त उठा सकेंगे

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR DESK: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में के रत्नागिरी पहाड़ पर जाने के लिए सैलानी 8 सीटों वाली नई रोपवे का मजा ले सकेंगें। रोपवे निर्माण कार्य पूरा करने के लिए एजेंसी के कर्मी युद्ध स्तर पर जुटे हैं। इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर के.एन प्रधान का कहना है कि पिछले दस पंद्र दिनों से इसका ट्रायल किया जा रहा है और जो भी तकनिकी खामियां है उसे दूर किया जा रहा है।

 

संभावना व्यक्त की जा रही है की मार्च के पहले सप्ताह में इसकी शुरुआत हो जाएगी। हलांकि वर्तमान में यहां आने वाले सैलानी एक सीटों वाली रोपवे के सहारे यहां की हसीन वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं। विश्व शांति स्तूप तक जाने वाली यह रोपवे सिंगल सीटों वाली है। जिसके सहारे सैलानी अकेले ही विश्व शांति स्तूप तक जाते थे।  लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस रोपवे पर छोटे बच्चों को बैठने की इजाजत नहीं है।

 

मगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके ठीक बगल में 8 सीटों वाली नई रोपवे का निर्माण कराया है। राजगीर आने वाले सैलानी नए रोपवे को लेकर काफी रोमांचित दिख रहे हैं लोगो का मानना है की परिवार के साथ रोपवे पर बैठने का अब एक अलग मजा होगा। उम्मीद जताई जा रही है। कि अगले माह में इसकी शुरुआत हो जाएगा। उसके बाद सैलानी अपने परिवार और बच्चों के साथ विश्व शांति स्तूप का दर्शन कर सकेंगे ।राजगीर आने वाले पर्यटक अपने बच्चों के साथ में रोपवे का लुत्फ उठा सकें। सबसे बड़ी बात यह है कि नए रोपवे के चालू होने के बाद भी इस पुराने रोपवे  को नहीं हटाया जाएगा चुकी से धरोहर के रूप में रखने की बिहार पर्यटन की मंशा है।

 

 

ऋषिकेश संवाददाता नालन्दा

Share This Article