क्या निशांत संभालेंगे बिहार का बागडोर ? JDU मीटिंग में लिया गया बड़ा फैसला !

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने राजनीति में आने के फैसले के बाद अपनी सक्रियता तेज कर दी है। कुछ समय पहले तक जहां उनके राजनीति में आने को लेकर अटकलें ही लगाई जाती थीं, वहीं अब उन्हें जेडीयू में बड़ी जिम्मेदारी मिलने और यहां तक कि उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

जेडीयू नेताओं से बढ़ाई मुलाकातें

राजनीति में सक्रिय होने के साथ ही निशांत कुमार लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने संजय झा के आवास पर करीब दो दर्जन जेडीयू विधायकों के साथ अहम बैठक की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस बैठक में संजय झा के अलावा बिहार सरकार के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। साथ ही एक दर्जन से अधिक युवा विधायक भी इस चर्चा में शामिल हुए।

पार्टी की रणनीति और युवाओं की भूमिका पर चर्चा

बताया जा रहा है कि इस बैठक में निशांत कुमार ने जेडीयू को आगे बढ़ाने की रणनीति पर नेताओं से विस्तार से चर्चा की। खास तौर पर पार्टी में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, राज्य सरकार की योजनाओं को और प्रभावी बनाने तथा संगठन को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

जल्द करेंगे बिहार भ्रमण

सूत्रों के मुताबिक निशांत कुमार जल्द ही औपचारिक रूप से जेडीयू में शामिल होंगे और अपने पिता की तरह बिहार का दौरा शुरू करेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं और जनता से सीधे संवाद करेंगे।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले और नामांकन दाखिल करने के बाद जेडीयू कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस की स्थिति बन गई थी। इसी बीच हुई विधानमंडल दल की बैठक में निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने पर सहमति बनी।

बैठक में नीतीश कुमार के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, मंत्री और विधायक मौजूद रहे। विधायकों ने अपनी चिंताएं भी रखीं। इस पर नीतीश कुमार ने भरोसा दिलाया कि वे दिल्ली में रहकर भी बिहार के विकास से जुड़े फैसलों में सक्रिय रहेंगे और राज्य में उनका आना-जाना जारी रहेगा।

ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में निशांत कुमार की सक्रियता बिहार की राजनीति में जेडीयू के नए नेतृत्व की दिशा तय कर सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article