बिहार: संदेहास्पद हालत में घर में मिली शादीशुदा महिला की डेड बॉडी, भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बेगूसराय में एक शादीशुदा महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला सामने आया है। लड़की के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी नकटी टोला की है। महिला की बॉडी उसके घर में बेड पर मिली। बताया जा रहा कि चार साल पहले महिला की शादी हुई थी। भाई का कहना है कि उसके ससुरालवाले महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वहीं हत्या के बाद से हत्या के बाद से महिला का पति पूरे परिवार के साथ फरार है।

महिला के गले पर गहरा निशान है। बॉडी देखने के बाद लोगों ने मामले की सूचना आसपास के लोगों को दी। मृतिका की पहचान रामदिरी नकटी टोला निवासी चंदन कुमार सिंह की पत्नी सोनम कुमारी के रूप में की गई। मृतका के भाई केशव कुमार ने ससुरालवाले पर आरोप लगाया कि पति और सास लगातार उससे पैसे की डिमांड करते थे। मना करने पर बहन को मारते पीटते थे। अब उसकी इस हालत में लाश मिली है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से बात भी कर रही। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल हत्या या आत्महत्या इसकी पुष्टी नहीं हुई है।

Share This Article