दो बेटे के तिलक के बाद घर में हादसा, छत से गिरी महिला, अस्पताल में भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद से एक महिला के घर के छत से गिरने की खबर सामने आ रही। बताया जा रहा कि छत से गिरने पर महिला को काफी चोटें आई है। जिसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा। महिला के घर में रा में फंक्शन हुआ था। उसके ही दो बेटे का तिलक समारोह था। जिसकी खुशी में महिला मशगूल थी। इसी दौरान वह अचानक छत से गिर पड़ी।

महिल गंभीर रूप घायल है। जिसे आनन-फानन में परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया है। महिला की पहचान हरिहरगंज निवासी देवंती देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि महिला के दो बेटों की तिलक का कार्यक्रम बीती रात संपन्न हुआ था और खुशी में महिला इधर उधर कार्य में लगी हुई थी। अचानक गुरुवार की दोपहर उसका पैर फिसला और गिर गए जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article