भागलपुर: महिला की गला रेतकर हत्या, अपराधियों ने शव को खेत में फेंका, इलाके में सनसनी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर फेक दिया गया। मामला नाथनगर थाना क्षेत्र के छोटी हरिदासपुर का है। जहां धारदार हथियार से गला रेत कर एक महिला का शव खेत में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई| मृतक महिला की पहचान छोटी हरिदासपुर निवासी लाले मंडल के धर्मपत्नी जीरा देवी के रूप में हुई है|

जानकारी के मुताबिक महिला की हत्या का आरोप स्थानीय लोगों पर लगाया है। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके खेत में शराब का पार्टी चलता था| जिसका विरोध करने पर उसकी मां की हत्या की गई है| जीरा देवी रोज की तरह घर से सटे खेत में बने बसा पर रह कर बगीचे की रखवाली करती थी|  जीरा देवी के पति लाले मंडल करीब 2 महीने से जेल में बंद है। मृतक को चार पुत्र एवं एक पुत्री है| घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। इधर घटना के बाद परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है,। पुलिस मामले के शिनाख्त में जुट गई है।

रिपोर्ट- श्यामानंद सिंह, भागलपुर

Share This Article