मधेपुरा में पंचायत के बेरहम फैसले पर महिला की पिटाई, बेहोश होने तक ग्रामीणों ने पीटा, बदचलन का लगाया आरोप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मधेपुरा में पंचायत का क्रूर चेहरा सामने आया है। पंचायत के फैसले पर एक महिला को बुरी तरह से पीटा गया। महिला को बदचलन होने के आरोप में इतनी बेदर्दी से पिटाई की गई की वो बेहोश हो गई। मामला सदर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव का है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला पर कुछ ग्रामीणों ने बदचलन होने का आरोप लगाया था। गांव में पंचायत बैठी और महिला की पिटाई का फरमान सुनाया गया। इसके बाद बांस की छड़ी को गर्म कर बेरहम तरीके से महिला की तब तक पिटाई की गई, जब तक की वो बेहोश नहीं हो गई। मामला 19 मार्च का है। लेकिन महिला के साथ बुधवार की रात कुछ लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया तो वो जान बचाकर अस्पताल पहुंची। जिसके बाद पूरा मामला पुलिस तक पहुंचा।

वहीं, पंचायत के फरमान के बाद पिटाई करने वालों ने महिला की साड़ी भी खींच ली। पिटाई से महिला बेहोश हो गई। इसके बाद ही उन लोगों ने उसे पीटना छोड़ा। इस बीच कुछ लोग उसके बचाव में भी आए और महिला को उठा कर अस्पताल पहुंचाया। पर इस घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को नहीं दी गई।

पीड़ित महिला ने बताया कि रात में करीब 10 बजे वह शौच के लिए घर के पास मक्के की खेत में गयी थी। इसी दौरान गांव के शंकर दास, पिंटू दास, प्रदीप दास और अभय दास ने उसे पकड़ लिया और कहा- मक्के के खेत में तुम्हारे साथ कौन था? उसने बताया कि- कोई नहीं तो वे लोग मेरे साथ मारपीट करने लगे। महिला ने बताया कि इन लोगों से पहले भी विवाद हो चुका है। अब भरी पंचायत में महिला की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Share This Article