रोहतास में नाबालिग से रेप, परिजन ने लगाया बेटी को अपहरण कर रेप करने का आरोप, पुलिस कर रही छानबीन

Patna Desk

डेस्क। रोहतास में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक भोखरी गांव की रहने वाली 14 साल की लड़की 10 नवंबर के रात से अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर से छानबीन की  लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो एक दिन के बाद पुलिस को सूचना दी गयी। जिसके बाद लड़की 13 नवंबर की शाम को अचानक लड़की घर लौट आई है।

फिलहाल लड़की कुछ बोलने से बच रही है। जबकि लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म से संबंधित मामले की जांच शुरू कर दिया है। उसे मेडिकल जांच के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी मोहल्ले का ही परिचित युवक है और दोनों में पहले से जान पहचान थी।

पुलिस जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कर रही है। जबकि लड़की की मां का आरोप है कि रात के अंधेरे में मुंह बंद करके उसकी बेटी को अपहरण कर ले जाया गया था।

रोहतास से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article