अजब-गजब इश्क: 50 साल की महिला 20 साल के प्रेमी के साथ फरार, सात बच्चों को घर छोड़ भागी, ससुरालवाले SP के पास पहुंचे

Patna Desk

NEWSPR  डेस्क। इश्क में सब जायज है। न तो ये उम्र देखता न जात-पात और न ही बराबरी देखता। ऐसे ही एक मामला है एमपी के छतरपुर का जहां 50 साल की महिला को अपने से 30 साल छोटे लड़के से प्यार हो गया। जिसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बता दें कि प्रेमिका सात बच्चों की मां है। वह अपने बच्चों को छोड़ कर घर से फरार हो गई। जिसके बाद ससुरालवालों ने पुलिस में आवेदन देकर महिला को ढूंढ़ने की गुहार लगाई है।

बताया जा रहा कि महिला के बच्चों की उम्र 33 साल से लेकर 15 साल के बीच की है। ससुराल वालों का कहना है कि उनकी बहू करीब एक हफ्ते से गायब है। अब परिजनों ने उसे खोजने एसपी से मदद की गुहार लगाई है। महिला के पति का कहना है कि उनकी 5 बेटी और दो बेटे हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, दो घर पर ही हैं। 18 और 16 साल के दो बेटे भी हैं। पति का कहना है कि वह खुद 55 साल का है और करीब 35 साल पहले उनकी शादी हुई थी।

पति का कहना है कि वह जहां फसल कटाई का काम करता है। वहीं 20 साल का युवक भी काम करता था। इस दौरान ही उसकी पत्नी और युवक की दोस्ती हो गई। जिस दौरान ही शायद उनके बीच नजदीकियां बढ़ी। बातचीत हुई और रिश्ता प्रेम-प्रसंग में बदल गया। वहीं जब फसल कटाई का काम खत्म हुआ। तब तक पत्नी भी उसके साथ नौ दो ग्यारह हो गई। जिसके बाद पति युवक के घर पहुंचा। जहां उसके परिजनों ने भगा दिया और धमकी दी।

पति का ये भी कहना है कि फसल कटाई के बाद जितने भी पैसे मिले थे। पत्नी वो भी लेकर भाग गई। पति का ये भी आरोप है कि 20 अप्रैल को पत्नी के भागने की शिकायत थाने में की थी लेकिन तब कोई रिसीविंग नहीं दी गई। पत्नी के भागने के बाद पति और घरवाले उसे ढूंढ़ने की गुहार लगाने SP के पास पहुंचे हैं।

Share This Article