कौआकोल थाना पुलिस की गिरफ्त से भागी महिला शराब तस्कर, महिला को थाना में सिपाहियों की देखरेख में रखा गया था

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। नवादा कौआकोल थाना पुलिस की एक बार फिर से लापरवाही देखने को मिली है। बता दें कि शनिवार को एक महिला कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। जिसको लेकर लोग पुलिस की कार्यशैली पर उंगली उठाने शुरू कर दिए हैं।

बताया जा रहा कि शनिवार को पुलिस ने कौआकोल बाजार से जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के दीपाकरहर गांव निवासी दयमंती देवी फरार हुई है। दमयंती दातुन बेचने की आड़ मे शराब का धंधा करती थी। जिसे दो लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किय़ा गया था। पुलिस द्वारा लापरवाही बरते जाने के कारण न तो उस महिला को शनिवार को जेल भेजा गया और न ही उसे महिला हाजत में ही बंद कर रखा गया था।

गिरफ्तार महिला को यूं ही थाने में रहे सिपाहियों की देखरेख में रखा गया था। इसी बीच मौके का लाभ उठा महिला कैदी थाने से फरार हो गई। जब संतरियों की नींद खुली तो देखा कि महिला कैदी थाने में नहीं है। जिसके बाद उसकी खोजबीन प्रारंभ की गई। समाचार लिखे जाने तक थाने से फरार हुए महिला कैदी का कोई अता-पता नहीं चल सका है। महिला कैदी की धड़ पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इसकी पुष्टि डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने की है।

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Share This Article